Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

"विशनपुर गांव में भैंस बांधने को लेकर विवाद, दो भाइयों पर तलवार से हमला"

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में बुधवार की शाम भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने तलवार से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

"विशनपुर गांव में भैंस बांधने को लेकर विवाद, दो भाइयों पर तलवार से हमला"

केटी न्यूज़/भोजपुर

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में बुधवार की शाम भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने तलवार से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में भाइयों के बड़े भाई की पत्नी भी जख्मी हुई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, और परिजन घायलों को तुरंत आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों में दिलीप पासवान, उनकी पत्नी मालती देवी, और छोटे भाई धनंजय पासवान शामिल हैं। दिलीप और धनंजय को तलवार से गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मालती देवी भी मारपीट में घायल हुई हैं। मालती ने बताया कि बाढ़ के कारण उन्होंने अपनी भैंस को पट्टीदार सलाब पासवान के दरवाजे पर बांधा था। इसी पर धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि उनके ईंट वहीं रखे हैं, इसलिए भैंस हटा दो। मालती ने कहा कि वह भैंस हटा देंगी, लेकिन धर्मेंद्र ने भैंस का पगहा काटकर उसे भगा दिया।

इस पर जब मालती ने धर्मेंद्र से पूछा कि उन्होंने भैंस का पगहा क्यों काटा, तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, और धर्मेंद्र ने तलवार से दिलीप के हाथ और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। मालती देवी ने धर्मेंद्र पर अपने पति को घायल करने और अपने देवर धनंजय को भी चोट पहुँचाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।