कोचिंग संचालक को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजूक

कोचिंग संचालक को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजूक

केटी न्यूज/आरा

बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है। उन्हें अब किसी का डर नही है। पुलिस वालों को तो पहले ही हड़का चुके है। अब राजनेताओं को भी दिनदहाड़े पिस्टल सटा रहे है। आम जीवन का तो ठिकाना नही कब किस नुक्कड़ पर गोली का शिकार हो जाए पुलिस चार दिन बाद प्रेसवर्ता कर अपनी काम पुरा ले। आए दिन अपराधियों द्वारा लूट और हत्या की घटना से पुरे बिहार की जनता दहशत में है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में जहां एक कोचिंग संचालक को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोलीमार दी। जिसमें उनकी हालत नाजूक बनी हुई है। उनका ईलाज ए िनिजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी उदवंतनगर वार्ड नंबर 13 निवासी पिंटू सिंह का 23 वर्ष से पुत्र लवकुश कुमार सिंह हैं। वह गांव में कोचिंग चलाते हैं। गांव के तीन लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। कोचिंग संचालक ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के ही एक युवक द्वारा उन्हें बाइक से धक्का मार दिया गया था। उसे लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई थी। उसके बाद उक्त युवक द्वारा उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज किया जाने लगा था। तब उन्होंने उस युवक को थप्पड़ लगा दिया था। हालांकि उस दिन बाद खत्म हो गई थी। रविवार की दोपहर वह अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान उक्त युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंच गया और पीछे से गोली मार दी। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्होंने गांव के ही छोटू सिंह पर गोली मारने जबकि बिट्टू व बंटी पर उसका साथ देने का आरोप लगाया है। कोचिंग संचालक का कहना है कि पांच दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद ही उन्होंने थाने में उक्त युवक के खिलाफ सनहा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गयी थी। इस बीच उक्त युवक द्वारा घटना को अंजाम दे दिया गया। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में भी जुटी है। वहीं कोचिंग संचालक का इलाज कर रहे डाक्टर प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि गोली युवक के बाएं बांह में लगी थी, जो आरपार हो गई थी। गोली लगने के कारण काफी खून काफी बह गया था। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है।