Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली पेट,एक गोली प्राइवेट पार्ट,एक दाहिने साइड सिना एवं एक गोली दाहिने जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

केटी न्यूज/आरा। 

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला स्थित मजार के समीप बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली पेट,एक गोली प्राइवेट पार्ट,एक दाहिने साइड सिना एवं एक गोली दाहिने जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ला वार्ड नंबर 26 निवासी भरत प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है एवं वह शादी-विवाह एवं अन्य पार्टी में बैलून सजाने का काम करता है।

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय एवं अपर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को चार गोली मारी गई है। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था और बड़ी आंत पूरी क्षतिग्रस्त हो गया था। ऑपरेशन के दौरान बाईपास सर्जरी कर बुलेट्स निकाल दिया गया है।

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है। इधर रौशन कुमार ने बताया कि मोहल्ले कहीं पिंटू सम्राट एवं अंशु कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। तभी पिंटू कुमार ने भलुहीपुर मोहल्ले से मुखिया यादव एवं बजरंगी नामक अपने दोस्त को बुलाया। इसके बाद अंशु वहां से निकल गया। इस बीच जब वह बिस्किट लेकर घर जा रहा था। तभी पिंटू सम्राट ने उसे बुलाया तो मुखिया यादव और बजरंगी कहने लगेगी ये वही है क्या।

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

यह कहकर उन दोनों ने उसे ताबड़तोड़ चार गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी रौशन कुमार ने भलुहीपुर मोहल्ला निवासी मुखिया यादव एवं बजरंगी पर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने अपने उक्त लोगों से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।