किशोरी को मजबूर कर देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार

किशोरी को मजबूर कर देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार

- पीड़िता की बुआ ने आरोपित महिला को दी थी लालन-पोषण की जिम्मेदारी

- किशोरी ने नवादा थाना चार पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय में एक किशोरी से जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला ने पहले 13 साल की किशोरी को पहले नाचने पर मजबूर किया और उसके बाद किशाेरी से गंदा काम करने को मजबूर किया। उसके परिजनों ने आरोपित महिला को लालन पोषण की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन महिला उससे देह व्यापार कराने लगी।

मामले में किशोरी ने नगर थाने में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, धंधे में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला तरी मोहल्ले की रहने वाली पूजा देवी है। वहीं बंधक बनाई गई किशोरी मूल रूप से पटना की रहने वाली है। जन्म के समय ही उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी बुआ के घर रहने लगी थी। कुछ साल बाद उसकी बुआ उसे पूजा देवी के घर छोड़ कर दिल्ली चली गयी। जिसके बाद पूजा देवी की नीयत बिगड़ने लगी।

उसके ने पहले किशोरी को नाचने पर मजबूर किया। उसके बाद उससे गंदा धंधा कराने लगी। महिला किशोरी को लड़कों के साथ भेजने लगी थी। जिससे परेशान होकर किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल किशोरी को अल्पावास गृह भेजा गया है।