एक माह बाद सजने वाला था सेहरा फोन कर बुलाया सीने में मारी तीन गोली, मौत

आरा-सिन्हा रोड पर शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभा डुमरा गांव स्थित गरैया मठ के समीप रविवार की शाम अपराधियों द्वारा बाइक सवार एक प्राइवेट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अभिषेक कुमार उर्फ अंगद तीन भाई और तीन बहनों में छोटा था। उसकी शादी संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव में तय हुई थी। 26 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी बारात जाने वाली थी........

एक माह बाद सजने वाला था सेहरा फोन कर बुलाया सीने में मारी तीन गोली, मौत

केटी न्यूज़ /आरा

सिन्हा रोड पर शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभा डुमरा गांव स्थित गरैया मठ के समीप रविवार की शाम अपराधियों द्वारा बाइक सवार एक प्राइवेट कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। फोन कर घर से बुलाने के बाद कर्मचारी के पीठ, पंजरी और सीने में चार गोलियां दाग दी गयी।

सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार चरपुलवा निवासी वीरेंद्र राय का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ अंगद था। वह रमना रोड स्थित पीडब्लू डी की पानी टंकी में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम करता था।

बीस रोज बाद उसकी शादी होने वाली थी। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा व नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार

अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में एएसपी और मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर भी गये एवं मामले की छानबीन की।

इधर, अपराधियों की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम में देरी होने से आक्रोशित लोगों द्वारा अस्पताल में कुछ देर के लिए हंगामा भी किया गया। शव को सड़क पर रख दिया गया। उस कारण अफरातफरी मच गयी। बाद में पुलिस अफसरों के समझाने पर मामला शांत हुआ। कर्मी के बड़े भाई हरेंद्र कुमार ने बताया कि वह घर से बाहर कम से गए थे।

उनका भाई अभिषेक कुमार उर्फ अंगद घर पर था। तभी किसी द्वारा फोन कर उसे शोभा डुमरा गांव बुलाया गया । उसके बाद उसकी गोली मार हत्या दी। हरेंद्र कुमार द्वारा अभिषेक की किसी से विवाद और दुश्मनी से साफ इनकार किया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार लेनदेन की बात सामने आ रही है।

एसपी प्रमोद कुमार ने यादव ने बताया कि रविवार की करीब साढ़े तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार के रहने वाले अभिषेक यादव को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसके बाद घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। आरंभिक जांच में युवक को तीन गोली लगने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि युवक की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी।

किसी द्वारा फोन कर उसे शोभी डुमरा बुलाया गया। उसके बाद गोली मार दी गयी। एएसपी  के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के कारणों और अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

सर पर सेहरा बंधने से पहले उठ गयी युवक की अर्थी, घर में मचा कोहराम 

बताया जा रहा है कि अभिषेक कुमार उर्फ अंगद तीन भाई और तीन बहनों में छोटा था। उसकी शादी संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव में तय हुई थी। 26 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी बारात जाने वाली थी। उसके पहले ही उसकी हत्या कर दी गयी। उस कारण सेहरा सजने के पहले ही

उसकी अर्थी उठ गयी। अभिषेक की हत्या से उसके घर में कोहराम मच गया है। जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, वहां रोना-धोना मचा था। अभिषेक के परिवार में मां बागमनी देवी, भाई हरेंद्र कुमार उर्फ डोमन, हनुमान, बहन गुलाबी, मोती और रिंकू है। मां बागमनी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।