Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

टाटा सफारी से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार

टाटा सफारी से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार

यूपी से लायी जा रही थी शराब की खेप बरामद

केटी न्यूज/आरा

शनिवार को भोजपुर पुलिस ने लग्जरी गाड़ी से शराब की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस ने एक टाटा सफारी कार से अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने कार से विभिन्न ब्रांड की करीब 160 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। शराब की यह खेप यूपी से बिहार लायी जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों में बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के पुराने चकिया टोला निवासी गांव सोनू कुमार और पटना के खुसरूपुर थाने के हबतपुर गांव निवासी मुरारी कुमार हैं। जो शुक्रवार की रात खवासपुर ओपी क्षेत्र के महुली घाट के पास से पकड़ाए। 

टाटा सफारी से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो धंधेबाज गिरफ्तार

एसपी प्रमोद कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि महुली पीपा पुल के रास्ते यूपी से लाल रंग की कार शराब की खेप लायी जा रही है। उस आधार पर तस्करों की गिरफ्तारी और शराब बरामदगी को डीएसपी मुख्यालय विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर महुली घाट स्थित यात्री शेड के पास वाहन चेकिंग शुरू की गयी। तभी लाल रंग कार दिखी। तब पुलिस को देखते ही कार सवार लोग उतर कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 750 एमएल की 60 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम,108 बोतल सुपीरियर व्हिस्की और 180 एम एल की 192 पीस एटपीएम ‌बरामद की गयी। एसपी ने बताया कि दोनों यूपी से शराब खरीद आरा, पटना और बेगूसराय सहित अन्य जिलों में बिक्री करते हैं। इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी अलग-अलग लग्जरी वाहनों से शराब की तस्करी करते हैं। सभी की पहचान करते हुए और धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। टीम में खवासपुर ओपी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।