ड्यूटी करने बैंक जा रहे गार्ड पर चाकू से हमला लड़कों को मारपीट करने से रोकने को लेकर हुआ था विवाद

ड्यूटी करने बैंक जा रहे गार्ड पर चाकू से हमला लड़कों को मारपीट करने से रोकने को लेकर  हुआ था विवाद

केटीन्यूज/आरा

थाना क्षेत्र के रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के पास शनिवार की सुबह बदमाशों ने बैंक के एक गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। उनके पेट में तीन जगहों पर चाकू लगा है जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज  सदर अस्पताल आरा में कराया जा रहा है।

जख्मी गार्ड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव निवासी 42 वर्षीय शिव कुमार सिंह  वह शहर में नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड और रिटायर फौजी बताये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के बगल में एक कोचिंग है। एक रोज पूर्व कोचिंग के कुछ लड़के आपस में मारपीट कर रहे थे। उस दौरान लड़के बैंक में

अगए और मारपीट करने लगे। तब उन्होंने लड़कों को डांट कर बैंक से भगाये थे। उस दौरान उनकी उन लड़कों से कहासुनी भी हुई थी। शनिवार की सुबह वह घर से बाइक से ड्यूटी करने केजी रोड स्थित बैंक जा रहे थे। तभी रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के समीप पांच-छह लड़कों द्वारा उनका बाइक रोकने को कहा। उसके बाद उनकी पिटाई की  उसी बीच उन पर चाकू से

हमला कर दिया गया।उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्होंने लड़कों से मामूली विवाद में बाइक रुकवा कर मारपीट करने और चाकू मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर, गार्ड का इलाज कर रहे डा. विकास सिंह ने बताया कि उनके पेट में तीन जगह पर चाकू मारा गया था। उस कारण पूरा उनका आंत क्षतिग्रस्त हो गया था। सदर अस्पताल में  आंत की ऑपरेशन कर दिया गया है।