Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, स्थिति गंभीरc

अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, स्थिति गंभीरc

- दुकानदार ने लिट्‌टी मुर्गा देने से कया मना तो बदमाशों ने दागी गोली

- अपराधियों की शिनाख्त और गिरफ्तरी में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के चरपोखरी थाना अंतर्गत स्थानीय बाजार में रविवार की देररात बदमाशों ने 50 वर्षीय एक दुकानदार को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिससे से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने अपराधियों को लिट्‌टी मुर्गा देने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर उन्होंने युवक पर गोली दाग दी। जसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी दुकानदार चरपोखरी थाना क्षेत्र के केवटिया गांव के निवासी नानकु साह का बेटा अनिल साह है। जो स्थानीय बाजार में नाश्ता का दुकान चलाता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देरशाम जब अनिल अपनी दुकान बंद कर रहा था, उसकी समय दाे आपराधिक किस्म के युवक बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने अनिल से लिट्‌टी और मुर्गा देने की मांग की। जिस पर अनिल ने उन्हें मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों में बहस हुई और उनमें से एक ने अनिल को गाेली मार और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करने के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक इलाज कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पिरजन उसे बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। दुकानदार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों का बयान दर्ज कर अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है। मामले में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तरी के लिए टीम का गठन किया जा चुका है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तर कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।