सरेराह युवक को मारी गोली जांच में जूटी पुलिस हालत गंभीर

सरेराह युवक को मारी गोली जांच में जूटी पुलिस हालत गंभीर

केटी न्यूज/आरा

गुरूवार की देर शाम शहर के मौलाबाग स्थित मठिया के समीप एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोलीमार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों के द्वारा पीड़ित युवक को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान धोबहा ओपी थाना क्षेत्र के भद्देया गांव निवासी घनश्याम सिंह पिता जज सिंह के रूप में हुई। घटना के पीछे के कारण अभी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो रहा है। 

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार आपसी विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। गोलीमारने में शामिल एक व्यक्ति की पहचान करने का भी दावा किया जा रहा है।  एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मौलाबाग क्षेत्र में गायत्री मंदिर के पीछे गली में एक व्यक्ति को कुछ लड़कों द्वारा गोली मारी गयी हैं।

सीसीटीवी सहित अन्य स्रोतों के माध्यम से घटना की जांच की जा रही है। अबतक की जांच में आपसी विवाद में कुछ स्थानीय लड़कों द्वारा ही गोली मारने की बात सामने आ रही है। उनमें एक लड़के की पहचान कर ली गयी है। घटना के वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।