बक्सर महिला थाना में सुलह के बाद पत्नी को साथ लेकर घर लौटा युवक ने फंदे से लटक दी जान

भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में सोमवार की शाम पंखे के कुंडी से लटका युवक बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही परिजन द्वारा घरेलू विवाद को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

बक्सर महिला थाना में सुलह के बाद पत्नी को साथ लेकर  घर  लौटा युवक ने फंदे से लटक दी जान

केटी न्यूज/आरा। 

सोमवार की शाम पंखे के कुंडी से लटका युवक बरामद हुआ है। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद कोहराम मच गया। परिजन द्वारा घरेलू विवाद को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही गीधा थानाध्यक्ष प्रियशिला पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले कर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान गिधा थाना के बीरमपुर गांव निवासी चंदन गोंड 28 पिता लक्ष्मण गोड़ के रूप में हुई है। मृतक चंदन बेंगलुरु स्थित प्राइवेट कंपनी काम करता था। वहीं मृतक के पडोसी शिव कुमार कुशवाहा ने बताया कि वह शुरू से ही बेंगलुरु में रहकर काम करता था। शादी के बाद वह बेंगलुरु चला गया। इस बीच उसकी पत्नी गर्भवती हो गई। जिसके कारण उसकी पत्नी अपने मायके बक्सर चली गई थी। लड़का हो जाने के बाद उसकी मां ने कहा शुभ दिन देख कर के उसकी विदाई कराकर उसे घर ले आना है।

जिसके बाद उसके सास-ससुर बहू के मायके उसकी विदाई कराने भी गए थे। लेकिन मायके वालों ने उसे नहीं भेजा। इसके बाद वे लोग वापस चले आए थे। जिसके कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के द्वारा बक्सर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई कि उसके ससुराल वाले उसे नहीं ले जा रहे हैं।

आवेदन मिलने के बाद महिला थाना पुलिस द्वारा फोन कर चंदन को बुलाया गया। जिसके बाद वह बुधवार को बेंगलुरु से लौटा और दोनों पक्ष बक्सर महिला थाना में भी गए। वह अपनी पत्नी को गुरुवार को वापस अपने ससुराल से लेकर उसे घर आया था। इसी बीच सोमवार की शाम उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।  मृतक की शादी 2 दिसंबर वर्ष 2022 में हुई थी।