खुशी के रंग में भंग :परीछावन के दौरान धाय-धाय किशोर को लगी गोली, मची भगदड़

खुशी के रंग में भंग :परीछावन के दौरान धाय-धाय किशोर को लगी गोली, मची भगदड़
रोती विलखती राकेश की मां

केटी न्यूज /आरा

 शनिवार की परीछावन के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में एक किशोर की गोली लग गई। जिसके बाद खुशी के माहौल मातम में बदल गया लोगों के बीच भगदड़ मच गई। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में हुई। जब जख्मी राकेश कुमार (17) पिता तपस्या यादव गांव में एक परीछावन देखने गए थे। उसी दौरान कुछ युवक जोश में आकर अवैध पिस्टल से धाय -धाय गोली चलाने में लग गए। जिसमें घायल राकेश के बायें कंधे में गोली जा लगी। मौजूद लोग और परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में लेकर पहुंचे जहां उसका चल रहा है।

वहीं घटना के बाद परीछावन में चल रहा नाच-गान का कार्यक्रम बंद हो गया। घायल राकेश किशोर के पिता तपस्या यादव ने बताया कि गांव के ही नगेंद्र साव के बेटे गणेश साव उर्फ बबुआ की बारात उदवंतनगर कारीसाथ गांव जा रही थी। उसके लिए दरवाजे के पास दूल्हे का परीछावन हो रहा था। उसमें बैंड बाजा बज रहा था और डांसर के साथ कुछ लड़के भी डांस कर रहे थे। उनका पुत्र राकेश गांव के अन्य लोगों के साथ बारात जाने के लिए पिकअप पर बैठा हुआ था। तभी गांव के ही नवीन ओझा की ओर से अचानक फायरिंग की जाने लगी। जिसमें गोली लग गई।

तपस्या यादव की ओर से नवीन ओझा पर अपने बेटे को गोली मारे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही। 24 घंटे के अंदर हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना से जिले में सनसनी मच गयी है। शुक्रवार की रात अभी हर्ष फायरिंग में युवक की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार की शाम फिर हर्ष फायरिंग में एक किशोर जख्मी हो गया। बैक टू बैक हो रही यह घटना हर्ष फायरिंग करने वालों की दुस्साहस को दिखा रहा है।

घटना में घायल किशोर राकेश 

बता दें शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग में युवक की मौत कै बाद एसपी प्रमोद कुमार की ओर से शनिवार की शाम फिर हर्ष फायरिंग में एक किशोर जख्मी हो गया। बैक टू बैक हो रही यह घटना हर्ष फायरिंग करने वालों की दुस्साहस को दिखा रहा है। बता दें शुक्रवार की रात हर्ष फायरिंग में युवक की मौत कै बाद एसपी प्रमोद कुमार की ओर से शनिवार की दोपहर हर्ष फायरिंग करने वालों को हिदायत दे रहे थे। उसके कुछ देर बाद फिर हर्ष फायरिंग की वारदात हो गयी। यह वारदात दिखा रही है कि हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक लगाना फिलहाल बहुत मुश्किल काम है।