Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

- असलहा बरामदगी के मामले में तस्करी की जांच में जुटी भोजपुर पुलिय

- दो देसी राइफल और 29 गोलियां बरामद, छानबीन जारी

केटी न्यूज/आरा

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

जिले के जगदीशपुर थाना की पुलिस को रविवार की देररात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की सक्रियता की बदौलत आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही एक शख्स हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जो जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संगम टोला गांव निवासी विभूति भूषण उर्फ संतोष कुमार सिंह है। उसके पास से पुलिस ने दो देसी राइफल और 29 गोलियां बरामद की है। जिसमें एक राइफल लाइसेंसी बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस को उसके कागजात उपलब्ध नहीं हुए हैं। जिसकी जांच की जा रही है। 

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि रविवार की सूचना मिली कि संगम टोला में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नियत से एक व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है। जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम ने

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

तत्काल छापेमारी कर विभूति भूषण उर्फ संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो देसी राइफल और 29 गोलियां बरामद की गयी। उससे पूछताछ कर हथियार लेकर घूमने का कारणों की जानकारी ली जा रही‌ है। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

कि उसने राइफल और गोलियों कहां से मंगायी है। साथ ही, उसके मोबाइल को खंगाला जा रही है। इधर, हथियार और गोलियों की बरामदगी को लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और आपराधिक षड़यंत्र की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। टीम में थानाध्यक्ष  राजकिशोर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

हथियार तस्करी की भी जांच कर रही पुलिस :

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

हथियार बरामदगी की पुलिस तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है। उसके लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार विभूति भूषण उर्फ संतोष कुमार सिंह के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। पुलिस उसके जरिये उसके संपर्क सूत्र को तलाश रही है।

वारदात को अंजाम देने से पहले हथियार और गोलियों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। इसमें कोई अन्य लोग या गिरोह शामिल है।अवैध रूप से हथियार और गोली की बिक्री की बात सामने आती है, तो उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।