जयमाल के दौरान हुई फायरिंग में दूल्हे के चाचा समेत दो को लगी गोली

जयमाल के दौरान हुई फायरिंग में दूल्हे के चाचा समेत दो को लगी गोली

- हर्ष फायरिंग जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस, खंगाजी जा रही है वीडियो फुटेज 

- दोनों घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

केटी न्यूज/आरा

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बुधवार की देर शाम बारात में हर्ष फायरिंग की गई। उसमें दूल्हे के चाचा समेत दो लोगों को गोली लग गयी और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी अयोध्या साह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद साह और राजकुमार साह के 22 वर्षीय पुत्र मनोज साह उर्फ रजनी हैं। इसमें विनोद साह दूल्हे के चाचा हैं। इनकी आरा नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो में छड़ की दुकान है। इनके दाहिने हाथ जबकि मनोज साह उर्फ रजनी को बाये हाथ में गोली है। घटना के बाद बारात में भगदड़ और अफरातफरी मच गयी। बाराती व साराती इधर-उधर भागने लगे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष नीता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं

जख्मी विनोद साह ने बताया कि उनके अपने चचेरे भाई भगवान साह के पुत्र अमित साह की बारात बुधवार की शाम नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मुन्ना साह के घर गई थी। देर शाम में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। वह जयमाल का फोटो खींच रहे थे। तभी पीछे में खड़े किसी युवक द्वारा फायरिंग कर दी गयी उसमें दोनों को गोली लग गयी। हालांकि यह  स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। फायरिंग करने वाले की पहचान की कोशिश भी जा रही है। इसके लिए जयमाल का वीडियो फुटेज उपाय किया जा रहा है।