Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

प्रेमी युगल को तालिबानी सजा फर्श पर थूक कर चटवाया

प्रेमी युगल को तालिबानी सजा फर्श पर थूक कर चटवाया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने लिया संज्ञान

केटी न्यूज/ गाजीपुर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद ग्राम प्रधान द्वारा प्रेमी -प्रेमिका को तालिबानी सजा और भद्दी- भद्दी गालियां देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनकी न केवल जमकर पिटाई की, बल्कि प्रेमी युगल से जमीन पर थूककर भी चटवाया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव का बताया जा रहा है। 

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की है। इसके बाद उसे और उसके प्रेमी को ये सजा मिली है। वायरल वीडियो में पिटाई करने वाला व्यक्ति भाला बुजुर्ग गांव का प्रधान बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति युवती को भद्दी -भद्दी गालियां देते हुए जमकर पीटा रहा है। इतना ही नही युवती को पीटते हुए उससे फर्श पर थूक कर चटवाया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती के प्रेमी को भी थूक कर चटवाया का रहा है। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच और कार्रवाई का आदेश दिया। थानाध्यक्ष बहरियाबाद संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल विडियो की जाँच की गई तो पाया गया कि वायरल विडियो ग्राम भाला बुजुर्ग थाना बहरियाबाद के ग्राम प्रधान तथा अन्य के सम्बन्ध में है। जिसमें अभियुक्त बृजेश यादव ग्राम प्रधान भाला बुजुर्ग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।