Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

21 लाख के गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

21 लाख के गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/गाजीपुर

21 लाख के गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जंगीपुर अमित कुमार पांडेय हमराह व यूपी STF पुलिस टीम के सब-इंस्पेक्टर जावेद आलम सिद्दीकी व स्वाट /सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा मय हमराह द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गए आपरेशन में मादक पदार्थ (गांजा) की अवैध तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को 83.550 किग्रा

21 लाख के गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 लाख 88 हजार 750 रूपया हैं) के  साथ ऊसर गांव से जैयराम पुर की तरफ जाने वाले रास्ते  बहदग्राम नसीरपुर  के पास से समय करीब 19.45 बजे दिनांक 15.05.2024 को अभियुक्तगण 1 .छोटे लाल गुप्ता पुत्र स्व0 जमुना गुप्ता निवासी हनुमान मंदिर के पास बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 2.साहब राज यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी सिसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी ।

21 लाख के गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी करने वाले गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण  के विरूद्ध थाना जंगीपुर में मुअसं. 54/2024 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि

21 लाख के गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

हम लोग असम राज्य से ट्रक के केबिन के उपर बने हुड में छिपाकर नाजायज गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बेचते हैं। इससे प्राप्त धन से अपने तथा अपने परिवार आर्थिक तथा भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। अभियुक्त साहबराज यादव द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी गांजा तस्करी में संलिप्त रहा है तथा जेल भी जा चुका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।