Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

उत्तर प्रदेश से हथियार और गोली लेकर आ रहा दियारे से गिरफ्तार, कार जब्त

उत्तर प्रदेश से हथियार और गोली लेकर आ रहा दियारे से गिरफ्तार, कार जब्त

उत्तर प्रदेश से हथियार और गोली लेकर आ रहा दियारे से गिरफ्तार, कार जब्त

- रंगदार की कार से राइफल और 51 गोलियां बरामद  

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से हथियार और गोलियों के साथ कार से लेकर आ रहे एक रंगदार को गिरफ्तार किया है।‌ वह शाहपुर के दियारे इलाके में हथियार के साथ घूम रहा था। उसको करनामेपुर ओपी क्षेत्र के ईश्वरपुरा और माधोपुर के बीच दियारे से शनिवार रात पकड़ा गया। उसकी कार से एक राइफल और 51 गोलियां बरामद की गयी है। बक्सर नंबर की एक कार भी जब्त कर ली गयी है। गिरफ्तार रंगदार करनामेपुर ओपी क्षेत्र के नंदलाल के डेरा गांव निवासी सीताराम सिंह के पुत्र प्रेम कुमार है।

उत्तर प्रदेश से हथियार और गोली लेकर आ रहा दियारे से गिरफ्तार, कार जब्त

एसपी प्रमोद कुमार द्वारा रविवार की दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र पर शराब और अवैध हथियार की सूचना मिलती रहती है। उस आधार पर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जाती रही है। उसी क्रम में शनिवार की रात करनामेपुर ओपी क्षेत्र के दियारे में यूपी के बलिया से हथियार लाये जाने की सूचना मिली। उस आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। उस दौरान ईश्वरपुरा-माधोपुर के बीच एक कार सवार को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में कार से एक राइफल और 51 गोलियां बरामद की गयी। इस मामले को लेकर शाहपुर कारनामेपुर (ओपी) में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कार सवार की अवैध शराब, और बालू माफियाओं एवं हथियार तस्करों से सांठगांठ की जांच की जा रही है। छापेमारी में करनामेपुर ओपी इंचार्ज और डीआईयू के अफसर व जवान शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।