आरा में हुआ भयंकर हादसा

बिहार के आरा में कल 22 मार्च को अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार छह लोगों को रौंद दिया।

आरा में हुआ भयंकर हादसा
Accident

केटी न्यूज़/आरा

बिहार के आरा में कल 22 मार्च को अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार छह लोगों को रौंद दिया।हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने आरा लाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।दो लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है।घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास की है।

शुरुआती जो खबर आ रही है उसके अनसार मरने वाले चार लोगों में तीन युवक हैं जबकि एक बच्ची है।वहीं दो घायलों में एक महिला और एक बच्चा है।महिला का नाम संजू देवी है।घायल बच्चा महिला का बेटा है। इस घटना के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने बिहिया बिहटा स्टेट हाईवे को तिवारी डीह गांव के पास जाम कर दिया।

मृतकों की हुई पहचान

 

1) वीर कुंवर राम, पिता- आनंद राम, गांव- नुआ, थाना- सिकरहट्टा

2) अंटु कुमार, पिता- उमेश पासवान, गांव- तिरोजपुर, थाना- तरारी

3) अभिषेक कुमार, पिता- रविंदर पासवान, गांव- तिरोजपुर, थाना- तरारी 

4) शिवानी

मरने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान शिवानी के रूप में  हुई है। इस मामले में पीरो SDPO राहुल सिंह ने बताया कि दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है।दो घायलों को इलाज के आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।घटना के बारे में यह स्पष्ट नहीं पता चल पाया है कि यह घटना दो बाइकों की टक्कर की है या किसी बड़ी गाड़ी ने दोनों बाइक सवार को कुचल दिया है।घायलों से जानकारी लेने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अपने गांव से पीरो जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों के आने और उनसे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि मृतक और घायलों की क्या पहचान है।पुलिस जांच कर रही है।