दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल छिनने का विरोध करने पर किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल छिनने का विरोध करने पर किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

केटी न्यूज/आरा

बुधवार की दोपहर तीन बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक किशोर से  मोबाइल छिनने के दौरन विरोध किया तो गोलीमार दी। घटना बुधवार की दोपहर संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप हुई। गोली किशोर को बाएं हाथ में लगी है। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी जन्नत हुसैन 17 पिता मो.मैनुद्दीन के रूप में हुई।। घटना के बाद परिजनों के द्वारा आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।

जहां उसका ईलाज चल रहा है। पीड़ित जन्नत हुसैन के अनुसार अपराधियों की संख्या तीन थी। वे एक ही अपाची बाइक पर थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और आपराधियों की धरपकड़ को छापेमारी शुरू कर दी। पीड़ित जन्नत हुसैन ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर अपने गांव से पैदल ही कोरी जा रहा था। उस क्रम में वह कोरी गांव स्थित नहर के पास पहुंचा।

तभी अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके और उसका मोबाइल छीनने लगे। उसने विरोध किया, तो कहासुनी होने लगी। तभी एक बदमाश ने उसे गोली मार दी और मोबाइल छीन कर भाग गये। किशोर जन्नत हुसैन द्वारा किसी से दुश्मनी और किसी विवाद से साफ इनकार किया गया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।