एक माह बाद है बहन की शादी घर में मचा चित्कार 12 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौदा मौत, आगजनी सड़क जाम

एक माह बाद है बहन की शादी घर में मचा चित्कार 12 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौदा मौत, आगजनी सड़क जाम

 - पढ़ने जाने के क्रम में आरा-सलेमपुर मुख्य पर न्यू अल-हाफिज कॉलेज के समीप हुई दुर्घटना

केटी न्यूज/आरा

एक माह बाद घर में शहनाई बजने वाली थी। बहन की बरात आने वाली थी। घरों शादी के तैयारी शुरू हो चुकी थी। घर की महिलाएं शादी की गीत गुनगुना रही थी। लेकन बुधवार की सुबह काला दिन बनकर आया। घर से पढ़ने निकला 12 बर्षीय भाई को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बाद उग्र लोगों ने आरा-सलेमपुर मुख्यमार्ग को जामकर टायर जलाकर आगजनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस जूट गई।

वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी हरेंद्र कुमार गोड़ का 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार था। वह  सातवीं कक्षा का छात्र था और मौलाबाग स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नवादा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अफसरों द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। मुआवजे का भी आश्वासन दिया गया‌।

उस कारण आरा-सलेमपुर रोड पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रोड समाप्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र के पिता हरेंद्र कुमार गोड़ ने बताया कि करण मौलगाबाग स्थिति गुरुनानक अभ्यासार्थ स्कूल में पढ़ता था। रोज की तरह बुधवार की सुबह भी वह साइकिल से पड़ने के लिए स्कूल जा रहा था।

तभी न्यू अल-हाफीज कॉलेज के समीप सामने से काफी तेज रफ्तार में आ रहा मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर उसे रौंद दिया। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह उसमें फंस गया और कुछ दूर तक घसीटाता चला गया। उससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हरेंद्र कुमार गोड़ ने बताया कि बड़ी बहन अंशु की शादी होने वाली है।10 मई को तिलक और 15 को बारात आने वाली है।