Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कबाड़ी व्यापारी को गोली मारने का मामला, पुलिस जांच में जुटी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित बिचली गली में सोमवार की सुबह एक कबाड़ी व्यापारी को हथियारबंद बदमाश ने गोली मार दी। जख्मी युवक, 38 वर्षीय सूबेदार यादव, जो भुवनेश्वर यादव का बेटा है, गंभीर रूप से घायल हुआ है।

कबाड़ी व्यापारी को गोली मारने का मामला, पुलिस जांच में जुटी

केटी न्यूज़/आरा

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित बिचली गली में सोमवार की सुबह एक कबाड़ी व्यापारी को हथियारबंद बदमाश ने गोली मार दी। जख्मी युवक, 38 वर्षीय सूबेदार यादव, जो भुवनेश्वर यादव का बेटा है, गंभीर रूप से घायल हुआ है। गोली उसके बाएं कंधे के पास लगी, जिससे उसे गंभीर चोट आई। परिजनों ने तुरंत उसे आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सूत्रों के अनुसार, सूबेदार यादव कबाड़ी का काम करता है और कबाड़ का सामान खरीद-बिक्री करता है। इस घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

अस्पताल में इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि सूबेदार को गोली लगने के कारण काफी खून बह गया था। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है और घायल हिस्से की मरम्मत की गई है। फिलहाल, मरीज की स्थिति स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

भुवनेश्वर यादव ने बताया कि सूबेदार सोमवार की सुबह घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से 200 मीटर दूर स्थित दुकान गया था। सामान लेकर लौटते समय बगीचे के पास अचानक उसे गोली लग गई। सूबेदार ने कहा कि उसे नहीं पता कि गोली किसने चलाई, क्योंकि वहां कोई और नहीं था। उसने अपने गांव में किसी प्रकार के विवाद या दुश्मनी से भी इनकार किया है। हालांकि जख्मी युवक को गोली किसने और क्यों मारी। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।