Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया मठिया स्थित के समीप शनिवार के शाम की घटना

केटी न्यूज/आर

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया मठिया स्थित पान दुकान के समीप शनिवार की शाम एक पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मार दी गयी। गोली उनके दाहिने कमर के पिछले हिस्से में लगी है। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज आरा बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी शिक्षक शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी गांव निवासी स्व. मुखी राम के 49 वर्षीय अशोक कुमार है।

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

वह शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। वह पूर्व में शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। घटना के बाद देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वह सरैया गांव निवासी मुनमुन यादव है‌। उसके पास से गोली मारने में इस्तेमाल पिस्टल और एक गोली भी बरामद की गयी है।

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार की शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उस दौरान वह सरैया मठिया स्थित दुकान पर बाइक रोक पान खा रहे थे। तभी आरोपित दौड़कर आया और उन्हें गोली मार दी। उसके बाद वह उन्हें गाली-गलौज करने लगा।

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

उस दौरान करीब तीन राउंड फायरिंग भी की। तब वह भाग कर गुमटीनुमा दुकान के पीछे छुप गए। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला। सूत्रों के अनुसार दो वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद को लेकर पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मारने की बात सामने आ रही है।

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर एक मात्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और एक गोली भी बरामद की गयी है। पूर्व के विवाद में गोली मारी गई है। घटना की पूरी छानबीन की जा रही है। 

पुरानी दुश्मनी में पूर्व मुखिया को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित गिरफ्तार

ऑपरेशन कर निकाली गयी जांघ में फंसी गोली 

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार 2006 में बिलौटी पंचायत से चुनाव जीते थे। वह वर्ष 2011 तक बिलौटी पंचायत के मुखिया थे। उनका इलाज कर रहे डा.विकास सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी हालत में पूर्व मुखिया सह शिक्षक आए हैं। उन्हें दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी, जो मलद्वार के रास्ते को डैमेज करते दाहिने जांघ फंस गई थी। ऑपरेशन कर फंसे बुलेट को निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति स्टेबल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।