Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दोस्त के कर रहा था जबरजस्ती उसी की पिस्टल छिन कर मारी दी गोली‌

अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दोस्त के कर रहा था जबरजस्ती उसी की पिस्टल छिन कर मारी दी गोली‌

केटी न्यूज /आरा

भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के समीप सोमवार की सुबह एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने साइड सीने में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी युवक पवना गांव शरीफ मियां का 18 वर्षीय पुत्र सागीर आलम है। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पवना थाना क्षेत्र के ही अरैला गांव निवासी अंकित कुमार है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक खोखा और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार वह जख्मी सागीर आलम का दोस्त बताया जा रहा है। उसने अपना जूर्म भी कबूल कर लिया है। कहा कि सागीर आलम द्वारा उसके साथ अनैतिक यौनाचार की कोशिश की जा रही थी। उस कारण उसने सगीर आलम के ही हथियार से उसे गोली मार दी।

अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दोस्त के कर रहा था जबरजस्ती उसी की पिस्टल छिन कर मारी दी गोली‌

एसपी प्रमोद कुमार द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी और घटना की छानबीन को लेकर एएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा अस्पताल पहुंच जख्मी से घटना की जानकारी ली गयी। उसकी शिकायत पर अरैला गांव निवासी आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गोली मारने में इस्तेमाल कट्टा और खोखा भी बरामद कर लिया गया। एसपी के अनुसार अंकित कुमार ने पूछताछ में बताया कि सागीर आलम का उसके साथ दोस्ताना संबंध था। वह शुरू से ही गलत काम करने का दबाव देता है। उसके लिए उसने हथियार और गोली भी दिया था। वह उसके साथ पूर्व में भी गलत काम कर चुका था। ‌सोमवार को भी सागीर उसे पवना स्थित उर्दू मध्य विद्यालय की ओर ले गया। वहां नशे की हालत में उसके साथ गलत काम करने का प्रयास करने लगा। तब उसने सागीर आलम को गोली मार दी। हालांकि एसपी ने बताया कि मामले की अभी छानबीन की जा रही है। अनुसंधान के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। टीम में थानाध्यक्ष सुरेश सिंह भी शामिल थे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।