Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

आपसी विवाद में दोस्तों ने की थी सारण के युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

आपसी विवाद में दोस्तों ने की थी सारण के युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

- खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद, अन्य की तलाश तेज 

केटी न्यूज/आरा

जिले के गीधा औद्योगिक क्षेत्र में सारण निवासी युवक संतोष साह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्तों ने खाने-पीने के दौरान आपसी विवाद में उसकी हत्या की थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनमें छपरा के अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापुर गांव निवासी मुकेश साह और भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के खरांटी गांव निवासी रामलखन सिंह शामिल हैं। दोनों ने वारदात को अंजाम देने में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जिनकी निशानदेही पर हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिएउ छापेमारी जारी है।

आपसी विवाद में दोस्तों ने की थी सारण के युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सारण के अवतार नगर थाना क्षेत्र के छोटामी गांव निवासी नसमीप उसकी लाश मिली। जिसमें मृतक के चाचा बिरजू साह चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिनमें सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी गांव निवासी शैलेश‌ साह, उसके पुत्र करण साह, अर्जुन सिंह और प्रतापपुर गांव निवासी मुकेश साह को आरोपित किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम में शामिल ओपी इंचार्ज प्रियाशीला ने

आपसी विवाद में दोस्तों ने की थी सारण के युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

बीती रात सीमेंट फैक्ट्री कैंपस से खरांटी निवासी रामलखन सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद प्रतापपुर गांव निवासी मुकेश साह को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि लड़के सीमेंट पाइप फैक्ट्री में काम करते थे और एक साथ रहते थे। घटना की रात खाने पीने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गयी। उसमें संतोष साह की मौत हो गयी थी। उससे सभी डर गये और साक्ष्य मिटाने को शव को पानी टंकी के पास फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।