नावानगर में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ छेड़खानी

नावानगर में अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ छेड़खानी

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय थाना के एक गांव से अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पीड़ित महिला ने अल्ट्रासाउंड के चिकित्सक पर आरोप लगाई है। इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि आरोपी चिकित्सक फरार है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला नावानगर में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी।

जहां अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सक छेड़खानी करने लगे। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर चिकित्सक भाग निकले। इस संबंध नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा एक अल्ट्रासाउंड चिकित्सक पर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।