Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट करने के बाद चालक को दी गयी धमकी

भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट करने के बाद चालक को दी गयी धमकी
फाइल फोटो

केटी न्यूज/आरा

भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट करने के बाद चालक को दी गयी धमकी

शहर में नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप बुधवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी। गाड़ी के चालक के साथ मारपीट की गयी और जान मारने की धमकी भी दी गई है। तोड़फोड़ के दौरान प्रचार गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया है। मारपीट औ तोड़फोड़ करने का आरोप बाइक सवार दो लोगों पर लगाया गया है।

भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट करने के बाद चालक को दी गयी धमकी

घटना को लेकर कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर नवादा थाने की पुलिस भी पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की गयी। भाजपा नेताओं की ओर से हार से बौखलाये महागठबंधन के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में ओवरटेक के विवाद में बाइक सवार दो लड़कों और प्रचार गाड़ी के चालक के बीच बहस के दौरान शीशा टूटने की बात कही जा रही है।

भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट करने के बाद चालक को दी गयी धमकी

इधर, इस मामले टीम पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रचार गाड़ी के चालक के अनुसार वह बाजार समिति से लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों द्वारा गाड़ी रोक कर मारपीट की गयी। पहले धमकी दी गयी और फिर कुछ लोगों को फोन से बुलाकर मारपीट की गयी। चालक के अनुसार एक लड़के द्वारा गला दबा कर मारने का प्रयास किया गया।

भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट करने के बाद चालक को दी गयी धमकी

उसके बाद गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया गया। इधर, भोजपुर पुलिस की ओर से प्रेस बयान जारी कर बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे चुनाव प्रचार में लगी गाड़ी गांव से आरा की ओर आ रही थी। उसी दौरान बाजार समिति के गेट के पास ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवार दो लड़कों और प्रचार गाड़ी के चालक से बहस हो गई। उसी में प्रचार गाड़ी का शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।