Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कमलेश हत्याकांड: पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार

कमलेश हत्याकांड: पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार

- मड़हे में आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ा था कमलेश

- पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लाठी से पीटकर की थी पति की हत्या

- मृतक के चचेरे भाई का था तिलक, पत्नी प्रेमी संग मना रही थी रंगरेलियां

केटी न्यूज/बलिया

कमलेश हत्याकांड: पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार

दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद 34 वर्ष पुत्र स्व. लाल बच्चा बिंद के चचेरे भाई का तिलक गुरुवार को था। जहां कमलेश गया हुआ था। उधर, मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी राजेश साहनी निवासी श्रीपतिपुर धतुरी टोला खेत में स्थित मड़हे में रंगरेलियां मना रहे थे।

कमलेश हत्याकांड: पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार

इधर मृतक कमलेश को शंका हुई तो वह पत्नी को ढूढ़ते हुए खेत स्थित मड़हे में पहुंचा, जहां पत्नी व उसके प्रेमी राजेश को आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में हाथापाई हुई। फिर प्रेमी व उसकी प्रेमिका ने लाठी से पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी खेत में शौच करने जा रहे ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कमलेश हत्याकांड: पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन शुरू किया तो मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी राजेश साहनी हत्यारा निकले। इसके बाद पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। जिससे एसपी देव रंजन वर्मा ने पूछताछ की। जबकि पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। मृतक दो भाई है। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। जबकि कमलेश दुबई में नौकरी करता था।

कमलेश हत्याकांड: पुलिस ने प्रेमी के बाद आरोपी पत्नी को भी किया गिरफ्तार

आठ माह पूर्व पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया। उधर दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी व गांव के ही राजेश साहनी के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया। जब पति ने आपत्तिजनक हाल में दोनों को पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर कमलेश की हत्या कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।