कुख्यात कल्लू राय का राइट हैंड मंटू राय गिरफ्तार, दस माह से आर्म्स एक्ट में चल रहा था फरार

कुख्यात कल्लू राय का राइट हैंड मंटू राय गिरफ्तार, दस माह से आर्म्स एक्ट में चल रहा था फरार

केटी न्यूज /बक्सर 

कुख्यात राकेश ऊर्फ कल्लू राय का राइट हैंड प्रमोद कुमार राय ऊर्फ मंटू राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। मंटू राय आर्म्स एक्ट में 29 अक्टूबर 2023 से फरार चल थे। गुप्त सुचना मिली की प्रमोद ऊर्फ मंटू राय पिता अवधेश राय अपने घर बड़का नुआँव आया हुआ है। जिसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस सादे लिबास में गई उसे दबोच लिया। ज्ञात हो की पुलिस ने 29 अक्टूबर 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में आर्म्स दारा पाठक के घर से बरामद किया था।

जिसमें पूछताछ में पता चला की आर्म्स राकेश राय ऊर्फ कल्लू राय का है। जिसे बड़का नुआँव गांव निवासी प्रमोद ऊर्फ मंटू राय उसके यहां रख कर गए है। क्योंकि दो दिन पूर्व आरा बालू घाट पर गोली बारी हुई थी जिसमें 2 की मौत हुई थी। वहीं कल्लू राय के पेट में गोली लगी थी। ईलाज के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी आर्म्स को छुपाने के लिए दारा पाठक के घर रखा गया था। दारा पाठक के घर से पुलिस ने तीन राइफल, दो

पिस्तौल, एक देसी बंदूक, एक रेगुलर बंदूक के अलावा 111 जिंदा कारतूस और 75 खोखे बरामद किया था इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है। जिसमें दारा पाठक, मृत्युंजय पाठक उर्फ पिंटू पाठक और अभिमन्यु पाठक उर्फ छोटू पाठक शामिल हैं।मंटू राय की गिरफ्तारी की पुष्टि मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने की है।