सिमरी में मायके से गायब हुई विवाहिता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

सिमरी में मायके से गायब हुई विवाहिता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

केटी न्यूज/सिमरी

रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव से एक विवाहिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। वह शादी शुदा है तथा उसका एक बच्चा भी है। अर्जुनपुर उसका मायका है तथा वह यहा रहकर बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी। घटना 23 अपै्रल की है। जानकारी के अनुसार वह बिहार पुलिस की तैयारी के लिए हर दिन सुबह में अर्जुनपुर फिल्ड में दौड़ने के लिए जाती थी।

23 अपै्रल को भी वह गई, लेकिन लौट कर घर वापस नहीं आई। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कुछ सुराग नहीं चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गायब महिला की पहचान अर्जुनपुर के बलि राय की पुत्री नैना के रूप में हुई है। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के रमेश चौधरी के साथ हुई थी। वह फरवरी महीने में अपने मायके आई थी। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि उसका मोबाईल भी स्वीच ऑफ मिल रहा है। इस घटना से मायके तथा ससुराल पक्ष दोनों जगहों के लोग चिंतित है। मामले को दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।