Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग
Keshav Times

तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत की जीत पर खुशी व्यक्त

तरारी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में मतदान करने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया।

केटी न्यूज़ /आरा

तरारी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में मतदान करने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने तरारी की जनता को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि तरारी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और "सबका साथ, सबका विकास" की नीति पर विश्वास जताया। 

उन्होंने कहा, "तरारी की जनता पिछले नौ वर्षों से त्रस्त थी, और भाजपा को मतदान कर उन्होंने अपनी समस्याओं से मुक्ति पाने का निर्णय लिया है। मैं तरारी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।" पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुनील पांडेय ने भी तरारी की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "तरारी में पिछले नौ वर्षों से विकास ठप था, लेकिन मैं हमेशा जनता के साथ रहा और उनकी समस्याओं का समाधान किया। अब तरारी की जनता ने अमन-शांति और विकास के लिए विशाल प्रशांत को पूर्ण समर्थन दिया है। इस चुनाव में विकास की एक नई धारा शुरू होगी और सबका विकास होगा।"

भा.ज.पा. और एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं ने भी तरारी की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि एक साल के भीतर तरारी में तेज़ी से विकास कार्य होंगे। भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने पीरो नगर के बूथ संख्या 03, पुष्पा हाई स्कूल आदर्श बूथ पर भी मतदान किया। जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने कहा, "इस बार तरारी की जनता ने सभी बंधनों को तोड़ते हुए विकास के नाम पर मतदान किया। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं, साथ ही युवा और कर्मठ प्रत्याशी के प्रभाव में आकर जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।" इस जीत के बाद भाजपा नेताओं ने आश्वासन दिया कि तरारी का विकास अब तेज़ी से होगा और यहां की जनता को उनकी अपेक्षाओं के अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।