मानसून से बिहार में बनी बाढ़ जैसी स्थिति, कई जगहों पर अलर्ट जारी

बिहार में भी मानसून की बौछार कई जगह फैल गई है।आज 5 राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।

मानसून से बिहार में बनी बाढ़ जैसी स्थिति, कई जगहों पर अलर्ट जारी
Mansoon

केटी न्यूज़/पटना

भयानक गर्मी के बाद धीरे धीरे मानसून हर जगह सक्रिय हो गया है।बिहार में भी मानसून की बौछार कई जगह फैल गई है।आज 5 राज्य के पांच जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।मौसम विभाग के अनुसार अररिया, मधुबनी सुपौल कटिहार और किशनगंज में एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण पूर्व बिहार को छोड़ पटना गया समेत अन्य जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है।

अब बिहार के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है ।पश्चिमी चंपारण में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद पश्चिम चंपारण के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर तबाही मचाने लगा है। बगहा दो प्रखंड के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के चकदहवा, झंडू टोला, बिन टोली, कानी टोला के साथ ही पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदहा, बलुआ ठोरी और मंझरिया के गांवों में गंडक नदी का पानी घुसने लगा है। कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंच गया है। वहीं कई परिवार पानी से खुद को बचाते हुए जद्दोजहद कर रहा है।

ताजा अपडेट के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है।4 लाख 40 हज़ार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज जारी है। वहीं वाल्मीकिनगर में नेपाल की अन्य नदियों का जलस्तर स्थिर।इससे पहले गंडक बराज पर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।गोपालगंज में गंडक नदी का तटबंधों पर दबाव गया है।सिपाया तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ा है। पतहरा, मशानथाना, सत्तरघाट पर भी दबाव बढ़ने की खबर मिल रही है।जल संसाधन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।