Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

पटना के पूर्व DM मनीष वर्मा JDU में शामिल, नीतीश दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व डीएम व 2000 कैडर के IAS मनीष वर्मा JDU में शामिल हो गये हैं।मनीष वर्मा 2000 बैच के आईएस हैं जो पटना सहित कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं।

पटना के पूर्व DM मनीष वर्मा JDU में शामिल, नीतीश दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
Manish Verma

केटी न्यूज़/पटना 

पूर्व डीएम व 2000 कैडर के IAS मनीष वर्मा JDU में शामिल हो गये हैं।मनीष वर्मा 2000 बैच के आईएस हैं जो पटना सहित कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं। मनीष वर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्शी भी रह चुके हैं।प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मनीष वर्मा जी का प्रशासनिक अनुभव रहा है इनका आना पार्टी के लिए और बेहतर होगा।जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी ने पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई और जेडीयू में उनका स्वागत किया। 

पटना के पूर्व DM मनीष वर्मा JDU में शामिल, नीतीश दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

मनीष वर्मा पटना, पूर्णिया सहित कई जिलों के डीएम भी बने फिर नीतीश कुमार के सचिव भी रह चुके हैं।नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि पूर्व आईएएस मनीष वर्मा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।2000 बैच के उड़ीसा कैडर के IAS मनीष वर्मा की पहली पोस्टिंग कालाहांडी के सब कलेक्टर के तौर पर हुई थी। 2012 में जब अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के तहत मनीष वर्मा बिहार आए थे तभी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 2018 में उन्होंने वीआरएस ले लिया और रिटायरमेंट के बाद राजनीति में एंट्री करने का मन बनाया। आखिरकार वो नीतीश की पार्टी जेडीयू में शामिल हो गये हैं। आज उन्होंने पार्टी सदस्यता हासिल की है। 

पटना के पूर्व DM मनीष वर्मा JDU में शामिल, नीतीश दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

अनिवार्य सेवानिवृति लेने के बाद मनीष वर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्शी थे। आज औपचारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड  की सदस्यता हासिल कर ली है। JDU नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और जेडीयू में शामिल होने पर बधाई भी दिय। बता दें कि मनीष वर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा के रहने वाले हैं। नीतीश कुमार के जिले के साथ-साथ उनकी जाति से भी ताल्लुक रखते हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।