Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

सीट शेयरिंग में अब मांझी के बेटे संतोष सुमन ने क्या दी सफ़ाई

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज अचानक जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे और बंद कमरे में मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन से मुलाकात की

सीट शेयरिंग में अब मांझी के बेटे संतोष सुमन ने क्या दी सफ़ाई
Jitan Ram Manjhi and Samrat Chaudhary

केटी न्यूज़/बिहार:लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटी है. 195 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी अब जल्द ही दूसरी लिस्ट का ऐलान करने वाली है.गठबंधन में शामिल दलों की वजह से राज्यों की कई सीटों पर पेंच फंसा है जिसमें बिहार भी शामिल है. यहां एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस कायम है।कैबिनेट विस्तार और एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई है।

सीट शेयरिंग में अब मांझी के बेटे संतोष सुमन ने क्या दी सफ़ाई

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज अचानक जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे और बंद कमरे में मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को एक सीट दी जा रही, जिसको लेकर मांझी नाराज हो गए हैं हालांकि संतोष सुमन ने कहा है कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है हालांकि, उन्होंने गेंद प्रधानमंत्री मोदी के पाले में डाल दी है।

सीट शेयरिंग में अब मांझी के बेटे संतोष सुमन ने क्या दी सफ़ाई

बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से गहमागहमी चल रही है। चिराग पासवान के दबाव बनाने के बाद बीजेपी ने उन्हें पांच सीटें देने का वादा किया है जबकि चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस को लोकसभा की एक भी सीट नहीं दी गई है। एनडीए में शामिल कुशवाहा और जीतन राम मांझी को एक-एक सीट देने की चर्चा हो रही हैं। कहा जा रहा है कि एक सीट मिलने से कुशवाहा और मांझी नाराज हो गए हैं और एक से अधिक सीटों की मांग बीजेपी से कर दी है और सीट शेयरिंग में पेंच फंसा दिया है।

सीट शेयरिंग में अब मांझी के बेटे संतोष सुमन ने क्या दी सफ़ाई

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि कोई किसी से मुलाकात करता है तो इसका मतलब ये नहीं होता है कि कहीं कोई नाराजगी है। सम्राट चौधरी एनडीए घटक दल के नेता हैं और उसी नाते वे जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे थे। हम लोगों के बीच कहीं कोई नाराजगी नहीं है। लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 की चालीस सीट पर कैसे जीतें, इसी बात को लेकर चर्चा हुई है। जीतन राम मांझी का 40 वर्षों का राजनीतिक कैरियर रहा है, जरूरी नहीं है कि सीटों को लेकर बात करने आते हों। बीजेपी के बड़े नेता मिलने आते रहते हैं।

सीट शेयरिंग में अब मांझी के बेटे संतोष सुमन ने क्या दी सफ़ाई

संतोष ने आगे कहा कि हमलोग पूरी मजबूती के साथ और बिना किसी शर्त के साथ हैं। हमलोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सारी चीजों को छोड़ दि है। इतना विश्वास है कि" हमरा सम्मान बरकरार रहेगा और सभी 40 सीटों पर मिलकर जीत दर्ज करेंगे"। उन्होंने कहा कि धैर्य रखिए, किसको कितना सीट मिलेगा कल परसों तक सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा लेकिन हमलोग नाराज नहीं हैं। वहीं गया लोकसभा सीट पर दावा ठोकने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि हमारी शुरुआत गया से हुई है और गया हमारी कर्मभूमि रही है ऐसे में कार्यकर्ता चाहते हैं कि हमलोग गया से लोकसभा का चुनाव लड़ें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।