मंगलगीत के बीच मचा कोहराम: शादी में हर्ष फायरिंग से दूल्हे के मौसा की मौत
मंगलगीत के बीच कोहराम मच गया। वहीं गांव में सनसनी फैल गई बरातियों में भगदड़ मच गयी। विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मौसा की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बिहार के राजनधानी पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के ईशानगर गांव में हुई।

केटी न्यूज/पटना

मृतक की पहचान उमेश पासवान उर्फ कारू पासवान के रूप की गयी है। बुधवार की रात इन्दल पासवान की बेटी की शादी में सुबह चार बजे समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गयी। जिसमें गोली सीधे उमेश पासवान के चेहरे पर लगी। आनन-फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि बारात नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के नौमा गांव से आयी हुई थी। घटन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। उनके द्वारा भी सैंपल ली गयी है। पुलिस को घटनास्थल से एक भी खोखा नहीं मिला है। वीडियों फुटेज क द्वारा फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है।