Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।बिहार में बीते 48 घंटे से तेज हवा और बारिश के बाद लोगों को उमस वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर किया अलर्ट जारी
Weather

केटी न्यूज़/पटना

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बिहार के कैमूर, रोहतास, बक्सर, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिले में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।बिहार में बीते 48 घंटे से तेज हवा और बारिश के बाद लोगों को उमस वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर किया अलर्ट जारी

बारिश के कारण कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ने लगी है।देश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच बिहार की अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त तक बिहार के अधिकांश जिलों  भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने बिहार के भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटे तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होने वाला है।

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर किया अलर्ट जारी

वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।बिहार में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0612/2294204/205 भी जारी किया है। वहीं आपदा विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी किया गया है।लोग इन नंबरों को मौसम और बाढ़ से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बारिश, वज्रपात और तेज हवा के अलर्ट को देखते हुए आपदा विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान अपने घरों में रहने की अपील की है। 

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपाल, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, अररिया, किशनगंन, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।