Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी की लॉन्च ,पार्टी का नाम रखा "आप सबकी आवाज"

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी लॉन्च की है। इस पार्टी का नाम है "आप सबकी आवाज"। पटना के चाणक्य होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नई पार्टी लॉन्च करने का ऐलान किया।वह एक समय में नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी की लॉन्च ,पार्टी का नाम रखा "आप सबकी आवाज"
RCP Singh

केटी न्यूज़/पटना

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी लॉन्च की है। इस पार्टी का नाम है "आप सबकी आवाज"। पटना के चाणक्य होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नई पार्टी लॉन्च करने का ऐलान किया।वह एक समय में नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी की लॉन्च ,पार्टी का नाम रखा "आप सबकी आवाज"

आरसीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "आप सबकी आवाज़" यानि शार्ट में "'आशा" मेरी पार्टी का नाम हुआ। उन्होंने कहा कि दीपावली में दिया उम्मीद का प्रतीक होता है। आरसीपी सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी का झंडा तीन रंगों का आयताकार होगा। झंडे का कलर- हरा, नीला और पीला रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से  140 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी हम लोग कर रहे हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी की लॉन्च ,पार्टी का नाम रखा "आप सबकी आवाज"

एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी के बाद आरसीपी सिंह कई महीनों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। ऐसा माना जा रहा था कि नीतीश की एनडीए में वापसी के बाद वे सहज महसूस नहीं कर रहे थे। कुछ दिन पहले पटना की सड़कों पर 'टाइगर अभी जिंदा है' वाला पोस्टर समर्थकों की तरफ से लगाया गया था। इस पोस्टर के बाद ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि आरसीपी सिंह फिर से राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी कर रहे हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नई पार्टी की लॉन्च ,पार्टी का नाम रखा "आप सबकी आवाज"

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के सचिव के तौर पर काम करते रहे। बाद में नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा लेकिन बाद में नीतीश कुमार और ललन सिंह से संबंध खराब होने के बाद दूरी बढ़ती गयी। इसके बाद आरसीपी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया। लेकिन नीतीश कुमार के फिर से NDA में आने के बाद से आरसीपी सिंह बीजेपी में भी अलग थलग पड़ गए। उन्होंने अपनी नयी पार्टी बनाने की तैयारी शुरू कर दी और आज नई पार्टी का ऐलान कर दिया।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।