Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में छठा दीक्षांत समारोह, 111 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

आरा। वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में बुधवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिरकत की।

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में छठा दीक्षांत समारोह, 111 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

केटी न्यूज/आरा

आरा। वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में बुधवार को छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिरकत की। राज्यपाल का स्वागत यूनिवर्सिटी के कुलपति ने किया, और फिर सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें जन गण मन के धुन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल और अन्य उपस्थित गणमान्य लोग एकेडमिक मार्च करते हुए मंच तक पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत शुभम आजाद, श्रेयस भारद्वाज, ज्योति कुमारी, अंकिता कुमारी और अंजली तिवारी द्वारा राष्ट्रगान गाए जाने से हुई। इसके बाद राज्यपाल और कुलपति ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। स्वागत गीत की प्रस्तुति के बाद कुलाधिपति को भोजपुरी पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, कुलपति ने स्वर्ण पदक विजेताओं को शपथ ग्रहण कराया और इसके बाद राज्यपाल ने गोल्ड मेडल और डिग्री से सम्मानित किया। इस बार कुल 145 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाने थे, लेकिन केवल 111 टॉपर्स ने आवेदन जमा किए थे। चयनित और ड्रेस ले चुके विद्यार्थियों को ही मेडल प्रदान किए गए, और इस वर्ष सबसे अधिक बेटियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने अपने संबोधन में कहा कि यह यूनिवर्सिटी के 33 वर्षों के कार्यकाल में छठा दीक्षांत समारोह है और उन्हें खुशी है कि अब यूनिवर्सिटी में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले विश्वविद्यालय में समस्याओं का अंबार था, जैसे समय पर परिणाम न मिलना और छात्र-छात्राओं का बाहर जाकर पढ़ाई करना। लेकिन अब स्थिति में सुधार आ रहा है और बिहार में शिक्षा का स्तर ऊंचा हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि यह बदलाव आपके सहयोग से हुआ है और बिहार में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने में आपका योगदान अहम है।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बिहार के छात्र अपनी शिक्षा के लिए अन्य राज्यों की बजाय अपने राज्य में रहेंगे। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। यह दीक्षांत समारोह वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कतीरा कैंपस में आयोजित हुआ था, जहां राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।