Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मचा कोहराम: दोस्त घर मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

मचा कोहराम: दोस्त घर मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

केटी न्यूज/आरा

 कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उस कारण नशीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी आलम रहा। मृतक कोईलवर गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार था। बताया जा रहा कि है वह नशीले पदार्थ का सेवन करने का आदी था।

मचा कोहराम: दोस्त घर मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

उस कारण वह कभी-कभी बाहर नशा करके बाहर ही सो जाता था। शनिवार की शाम करीब छह बजे घर से बिना कुछ कहे निकला था और अपने गांव के एक दोस्त के घर पर ठहर गया था। रविवार की सुबह उसके दोस्त द्वारा सूचना दी कि सन्नी कुमार की तबीयत काफी बिगड़ गई है। सूचना पर परिजन पहुंचे, तो देखा कि बेहोशी हालत में है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

मचा कोहराम: दोस्त घर मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

वहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। हालांकि मौत का  कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, नशीले पदार्थ का सेवन करने के कारण उसकी मौत होने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि युवक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में मां,पत्नी और दो साल की एक पुत्री है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।