Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

अपराध रोकने की कवायद तेज, शहर में चला सघन सर्च अभियान

अपराध रोकने की कवायद तेज, शहर में चला सघन सर्च अभियान

- जमानत पर छुटे अपराधियों से लेकर शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सर्च अभियान

केटी न्यूज/आरा

शहर में आकाश भाई पटेल मर्डर केस सहित सीरियल हत्याओं पर मचे बवाल के बाद पुलिस फुल एक्शन मोड में आ गयी है। डीआईजी क्षत्रनील सिंह व एसपी संजय कुमार सिंह के आदेश पर काफी संख्या में पुलिस सोमवार को सड़क पर उतर गयी। विधि-व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने को एएसपी हिमांशु व डीएसपी मुख्यालय विनोद सिंह के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। बडे़ पैमाने पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस क्रम में शहर के हर चौक-चौराहों और इंट्री प्वाइंट पर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गयी थी। इधर, अपराध रोकने को लेकर जमानत पर बाहर निकले अपराधियों से लेकर शराब के धंधेबाजों तक के खिलाफ भी शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गयी थी है। इसे लेकर ऐसे दागियों का सत्यापन करने को पुलिस द्वारा उनके घरों पर भी दस्तक देनी शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना से निकला मार्च घंटों पूरे शहर में घूमता रहा। इस दौरान रास्ते में वाहनों की जांच और संदिग्धों को रोक कर पूछताछ भी की जा रही थी। इससे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और शरारती तत्वों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस देर रात तक शहर में मार्च करती रही। उसमें नगर, नवादा और मुफस्सिल सहित अन्य थानों की पुलिस के अलावा चीता टीम भी शामिल थी। पैदल के साथ विभिन्न वाहनों पर भी पुलिस चल रही थी। बता दें कि शहर में लगातार हो रही हत्याओं से नाराज लोगों का गुस्सा शीतल टोला निवासी आकाश पटेल हत्याकांड के बाद पूरी तरह भड़क उठा था। हालात को देखते हुए शाहाबाद डीआईजी दो दिनों तक आरा में कैंप करते रहे थे। उस दौरान उन्होंने पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।