Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

आज रिलीज़ होगा अब तक का अद्भुत हनुमान चालीसा

आज रिलीज़ होगा अब तक का अद्भुत हनुमान चालीसा

- बल, बुद्धि और विद्या बिखेरने आ रहा है गिरमिटिया वंशजों द्वारा निर्मित श्री हनुमान चालीसा

- इस रामनवमी धूम मचायेगा गिरमिटीया वंशजों का हनुमान चालीसा 

केटी न्यूज/आरा

सात समुन्दर पार बैठे गिरमिटीया वंशज  “श्री हनुमान चालीसा“ को पहली बार हार्ड रॉक वर्जन में लेके आ रहे हैं। ये हनुमान चालीसा भारतीय संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के प्रयास है। इस हनुमान चालीसा का रिलीज़ 28 मार्च को रामनवमी एवं हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया है। जो “दायरा म्यूजिक” (यूरोपियन बैंड) के चैनल से रिलीज़ होगा। इसे बनाने में मुख्यतः राज मोहन जो नीदरलैंड वासी चौथी पीढ़ी के गिरमिटिया वंशज हैं। मानव-डी जो सूरीनाम वासी पांचवीं पीढ़ी के गिरमिटिया वंशज और बिहार के आरा निवासी फिल्मकार देवेन्द्र सिंह हैं। इस हनुमान चालीसा का म्यूजिक कम्पोजीशन यूरोप में हुआ है जबकि इसकी शूटिंग भारत, नीदरलैंड (यूरोप) और सूरीनाम(दक्षिण अमेरिका) में हुयी है।

आज रिलीज़ होगा अब तक का अद्भुत हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा” दायरा म्यूजिक के मुख्य रैप गायक मानव-डी का कहना है कि आज से ठीक 150 साल पहले 1883 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मेरे पूर्वजों को गिरमिटिया मजदूर बनाकर समुंद्री जहाज में बिठा श्री राम के देश कहके दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम लेकर आये। हमारे पूर्वज अपने साथ इस दूर देश में श्रीराम का नाम, अपनी संस्कृति, भाषा, जड़ी बूटी, पहनावा, खान-पान और एक हनुमान चालीसा लेकर आये थे। हनुमान चालीसा पाठ उन्हें कठिन समय में शक्ति देता था जो आज भी उनकी पांचवीं, छठी पीढ़ी को भी प्रेरणा और शक्ति दे रहा है। इसलिए हम हनुमान चालीसा को इतने बड़े स्तर का बनाना चाह रहे थे। हम आज खुश हैं की हम अपने प्रयास में सफल हैं। ये हमारे पूर्वजों , हमारे अस्तित्व और हमारी पहचान का प्रतिक है।

आज रिलीज़ होगा अब तक का अद्भुत हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा” के मुख्य गायक राज मोहन के अनुसार हार्ड रॉक वर्जन में हनुमान चालीसा का निर्माण अपने आप में बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। मेरे शिष्य मानव-डी ये आईडिया लेकर मेरे पास आये थे। चौथी पीढ़ी का गिरमिटिया वंशज होने के नाते मैं भी जनता हूं कि जब भी हमारे पूर्वजों पर कोई विपति आई उनका सहारा “हनुमान चालीसा“ होता था। हमने इसमे हनुमान जी के विकट रूप को ध्यान में रख कर संगीत और वीडियो का निर्माण किया है। वैसे भी अभी पूरा विश्व तरह तरह की उलझनों में हैं हनुमान जी की दया दृष्टि रही तो पूर्ण विश्व में स्थायित्व एवं शांति स्थापित होगी। भारत में दायरा म्यूजिक के प्रोडक्शन और मीडिया हेड देवेन्द्र सिंह के अनुसार अभी तक हनुमान चालीसा को इतने बृहत् और विस्तृत रूप में नही बनाया गया है। इसमें शामिल कलाकार पुरे विश्व के कोने कोने से हैं। म्यूजिक और वीडियो की गुणवत्ता का खासा ख्याल रखा गया है। ताकि ये आज के वैश्विक परिपेक्ष्य में ये बेहतर साबित हो। पूरे प्रोजेक्ट में ये अचंभित करने वाला था कि आज से लगभग 150 साल पहले भारत से विभिन्न उपनिवेशों में ले जाये गए भारतवंशियों के वंशज अपनी सभ्यता और संस्कृति को लेके इतने सजग और जागरूक हैं। अपनी जड़ों से इतने दूर होने के बाद भी सबकुछ समेट के बचा रखे हैं। अभी भी अपनी सभ्यता संस्कृति की अपने सीने से लगा कर रखें है। मुख्य कलाकारों में राज मोहन, मानव–डी, शैलेश बहोरन और बाल कलाकार रिदा सिंह शामिल हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।