Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सामूहिक प्रयास से "स्वच्छता ही सेवा" के उद्देश्यों को पूर्ण किया जा सकता है: जिला अधिकारी

जिला जल एवं स्वच्छता समिति और जिला गंगा समिति भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में "एक दिया स्वच्छता के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने दीप प्रज्वलित करके किया।

सामूहिक प्रयास से "स्वच्छता ही सेवा" के उद्देश्यों को पूर्ण किया जा सकता है: जिला अधिकारी

केटी न्यूज़/आरा

आरा: जिला जल एवं स्वच्छता समिति और जिला गंगा समिति भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में "एक दिया स्वच्छता के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने दीप प्रज्वलित करके किया।

उद्घाटन समारोह में वरीय उप समाहर्ता हिना, वरीय उप समाहर्ता ऋषभ राज, सहायक निदेशक दिव्यांगजन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक भोजपुर और अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा, "स्वच्छता केवल एक पाठ्यक्रम का विषय नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा संस्कार है जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।" उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से आग्रह किया कि वे "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम 2024 के तहत संकल्प लें और अपने कार्यस्थल, परिवार और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें।

कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में नमामि गंगे, लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन, स्वच्छता ही सेवा, और स्वच्छ भारत मिशन का लोगो बनाया गया। इसके साथ ही परिसर में हजारों दिए जलाकर स्वच्छता का संदेश फैलाने का कार्य किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।