Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

दो दिन से लापता रोहतास के अधेड़ का शव बरामद

दो दिन से लापता रोहतास के अधेड़ का शव बरामद

केटी न्यूज/आरा

आरा। तरारी थाना क्षेत्र के महेशडीह गांव स्थित बधार से सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक रोहतास जिले का निवासी था और दो दिन से लापता था।  घटना की सूचना मिलते ही तरारी थाना इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। कहा जा रहा है कि ठनका गिरने के कारण मौत हुई होगी। मृतक रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के नाथा बिगहा गांव निवासी स्व.रामाअशीष सिंह के 59 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह थे। वह पेशे से किसान थे। मृतक के जीजा बिरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार की सुबह घर से निकले थे और शनिवार की दोपहर बारिश हुई थी। उसी दौरान ठनका भी गिरा था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। लेकिन शनिवार की देर शाम जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच सोमवार की सुबह उनका शव तरारी थाना क्षेत्र के महेशडीह गांव स्थित बधार में पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मृतक के परिवार में पत्नी जयकली देवी, पुत्री प्रभावती, रामावती रिंकी और पुत्र अनिल कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।