Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

लू लगने से ऑन ड्यूटी सैप जवान मौत

लू लगने से ऑन ड्यूटी सैप जवान मौत

केटी न्यूज/ आरा

आरा में लू लगने से ड्यूटी पर तैतान सैप जवान समेत दोनों लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम  सदर अस्पताल आरा में कराया गया। उसके बाद सैप जवान के परिजन शव को घर लेकर चले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक जवान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी में पदस्थापित था। अचानक तबियत विगड़ने पर इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां सैप जवान ने दम तोड़ दिया। सैप जवान की मौत डिहाइड्रेशन की वजह से होने की बात कही जा रही है। मृतक जवान मूल रूप से गया जिला के गोरारु थाना क्षेत्र के कुरमथथु गांव निवासी स्व.नवरंग सिंह के 60 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह है।

इधर, मृतक के साथी जवान ने बताया कि आज सुबह जब वे ड्यूटी पर थाने आए तो उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। उसके बाद साथी जवान ने उन्हें गजराजगंज गांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उनका बीपी और शुगर चेक कर उन्हें दवा दी। इसके बाद वह अपने रूम पर ठहर गए और वे लोग ड्यूटी चले गए। ड्यूटी करके वह लोग वापस जब थाने लौटे तो उन्होंने देखा कि वह उल्टी कर रहे हैं। इसके बाद साथी जवान के द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद साथी जवानों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।