Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

केटी न्यूज /आरा

टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में रविवार की शाम अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मार दी गयी। युवक को काफी नजदीक से चार गोलियां मारी गयी है। उसमें  उसे दाहिने साइड सीने, बायें हाथ, दाहिने साइड जांघ और दाहिने साइड पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। उनमें तीन गोली आरपार हो चुकी है। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि उसके परिजन उसका इलाज शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करा रहे हैं।  जख्मी युवक बिंद टोली निवासी भारत भूषण विश्वकर्मा का 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार विश्वकर्मा उर्फ यश है। इधर, सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उस क्रम में वह सदर अस्पताल भी पहुंचे और जख्मी युवक और उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम विवाह के विवाद में युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आयी है। जख्मी हिमांशु कुमार विश्वकर्मा उर्फ यश ने बताया कि मोहल्ले के ही विशाल नामक युवक से कुछ महीनों से घरेलू विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम वह बिंद टोली स्थित पानी टंकी के समीप खड़ा था। तभी विशाल अपने दो साथियों के साथ आ धमका और उसे ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने मोहल्ले के ही

प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

विशाल और मुकेश के कहने पर पर कुंदन द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने के दस मिनट के अंदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी।‌ मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घायल के घरवालों की ओर से तीन-चार व्यक्तियों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। युवक के परिजन घटना का कारण घर की एक लड़की से प्रेम विवाह को लेकर उपजा विवाद बता रहे हैं।

प्रेम विवाह के विवाद में सरेराह युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापामारी की जा रही है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उसके बाद ही घटना के मूल कारणों का पता चल सकेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।