Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

आरा: नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की बैठक में रामलीला के आयोजन पर चर्चा

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की बैठक सोमवार शाम को स्थानीय संभावना स्कूल के जुबली हॉल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने की

आरा: नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की बैठक में रामलीला के आयोजन पर चर्चा

आरा: नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की बैठक में रामलीला के आयोजन पर चर्चा

केटी न्यूज/ आरा: नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की बैठक सोमवार शाम को स्थानीय संभावना स्कूल के जुबली हॉल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने की। इस बैठक में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय रामलीला और विजयदशमी के दिन रावण वध की तैयारी पर चर्चा की गई।

डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि इस बार रामलीला और अन्य कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की रसीद बाजार में नहीं भेजी जाएगी। इसके बजाय, समिति के ट्रस्टी और कार्यकारिणी सदस्य स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। विश्वकर्मा पूजा के बाद, ट्रस्ट का बैंक अकाउंट नंबर और क्यूआर कोड सार्वजनिक किया जाएगा, जिससे लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से सहयोग कर सकेंगे और पारदर्शिता बनी रहेगी।

सचिव विष्णु शंकर ने कहा कि 18 दिवसीय रामलीला के दौरान राम कथा का आयोजन रामलीला मैदान में होगा। अयोध्या नगरी के प्रसिद्ध संत द्वारा संध्या 4 से 6 बजे तक राम कथा का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिससे नवरात्र के मौके पर नगरवासियों को भगवान राम की कथा से प्रेरणा मिलने का अवसर मिलेगा।

समिति के उपाध्यक्ष और रामनवमी शोभा यात्रा समिति के महासचिव शंभू चौरसिया ने रामलीला मैदान में भगवान राम, माता सीता, और वीर हनुमान के चित्र युक्त होर्डिंग्स को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घृणित कार्य सनातन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और इसकी कड़ी निंदा की गई है। बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित थे और आगामी कार्यक्रमों की योजना को लेकर चर्चा की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।