मुखिया प्रतिनिधी को गिरफ्तार कर ला रही पुलिस पर समर्थकों ने किया पत्थराव, बचाव में पुलिस ने की दो राउंड फायरिंग

मुखिया प्रतिनिधी को गिरफ्तार कर ला रही पुलिस पर समर्थकों ने किया पत्थराव, बचाव में पुलिस ने की दो राउंड फायरिंग

केटी न्यूज/आरा

बुधवार की सुबह अचानक अफरा-तफरी का शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में हो गया। जब आरोपी मुखिया प्रतिनिधी को पकड़ने गई। पुलिस बल पर समर्थकों ने हमला कर दिया। बचाव में पुलिस को दो राउड़ फायरिंग करनी पड़ी। पत्थबाजी का फायदा उठा कर मुखिया प्रतिनिधी राजू तिवारी भागने में सफल हो गया।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शाहपुर थाना अंतर्गत में पूर्व के विवाद के साथ-साथ सुबह  सूचना मिली कि भोला पासवान और बरिसवन पंचायत के  वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि रिंकू तिवारी और उनके लोगों के बीच गाली गलौज हुआ है। पुलिस सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचती है तो देखी कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है तथा फायरिंग के बात भी बताई गई। उसके बाद जब पुलिस रिंकू तिवारी को गिरफ्तार करके लाने लगी। उसी दौरान कम पुलिस बल रहने के कारण उनके समर्थकों के द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। रिंकू तिवारी को छुड़ा लिया। वहीं घायल भोला पासवान को अस्पताल में पहुंचाया गया।

जहां उनका इलाज चल रहा है। तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में कई जगह छापामारी चल रही है। जल्दी अभियूक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी प्रमोद ने बताया कि अभियुक्त को पकड़ने के दौरान रिंकू तिवारी पक्ष की काफी लोगों ने पुलिस के ऊपर भी ईट पत्थर चलाने लगे प्रति उत्तर में आत्म रक्षार्थ पुलिस ने भी एक दो राउंड हवाई फायरिंग कीए इसके बाद भीड़ पीछे हटी।