Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर गिर गया ठनका, 18 घायल

भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से 18 छात्राएं घायल हो गईं। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। आठ छात्राओं की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर गिर गया ठनका, 18 घायल

भोजपुर के तरारी प्रखंड का मामला, घायल छात्राएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

केटी न्यूज/आरा

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर गिर गया ठनका, 18 घायल

भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से 18 छात्राएं घायल हो गईं। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। आठ छात्राओं की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी छात्राएं 10वीं क्लास में पढ़ती हैं। बड़का गांव प्लस 2 उच्च विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सभी बच्चियां अपने घर लौट रही थी।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर गिर गया ठनका, 18 घायल

स्कूल कैंपस के बाहर पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने सभी पेड़ और छत के नीचे छिपी हुई थी। इस बीच पास में ही तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बच्चियां घायल हो गईं। सभी वहीं पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी। यह देख स्कूल प्रशासन ने तत्काल वरीय पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर गिर गया ठनका, 18 घायल

इसी बीच परिजन ने बताया कि बच्ची स्कूल पढ़ने गई थी। बाद में जानकारी मिली कि स्कूल में बिजली गिरी है। उसके बाद हमलोग तरारी पीएचसी पहुंचे। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। कुछ छात्राओं को आरा लाया गया है। सदर अस्पताल के डीएस डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। फिलहाल सभी की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है।

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी छात्राओं पर गिर गया ठनका, 18 घायल

24 से 48 घंटे तक सभी को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखेंगे। ठीक होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। सैदनपुर गांव निवासी युनुस अंसारी की पुत्री सगुक्ता यासमीन(14), बड़का गांव निवासी शशि मोहन प्रसाद की पुत्री प्रियांशु कुमारी(15), खेलडिया गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री संगीता कुमारी(15), वरसी गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री(15) संगीता कुमारी समेत 18 छात्राएं घायल हुईं हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।