उपले उखाड़ रही महिला की विषैले जन्तु के काटने से मौत

उपले उखाड़ रही महिला की विषैले जन्तु के काटने से मौत

- झाड़-फूंक कराने के चक्कर में महिला की गयी जान

केटी न्यूज/आरा

जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में विषैले जन्तु के काटने से 40 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी जान चली गई। हालांकि ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की जान चली गयी। मृतका रतनाढ़ गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह की पत्नी सोनमती देवी थी।

मृतका की बेटी खुशबू कुमारी ने बताया कि उसकी मां बुधवार की सुबह घर के बगल में दीवार से उपले निकाल रही थी। उसी दौरान किसी विषैले जन्तु ने उन्हें काट लिया। जिसके बाद उन्होंने घर के लोगों को घटना की जानकारी दी। तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी थी‌। तब परिजन झाड़-फूंक करने को लेकर उन्हें बक्सर के कंज्या बाबा धाम ले गए।

वहां घंटों झाड़-फूंक करने के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पांच बेटियां और दो बेटे हैं। घटना के बाद उनके घर में रोना-धोना मच गया है।