Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

- एसडीपीओ ने गश्ती के दौरान लापरवाही नहीं बरतने का दिया पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश

केटी न्यूज/डुमरांव 

जिला पुलिस मुख्यालय ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रात्रि गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है, जिसको लेकर डुमरांव अनुमंडल पुलिस की टीम एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

इस दौरान पुलिस ने गश्त के दौरान अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए वाहनों की चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, सरकारी व निजी अस्पताल सहित होटल, रेस्टोरेंट, बैंक व एटीएम के आसपास की चेकिंग कर विधि सम्मत कार्रवाई की।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने रात्रि गश्ती का औचक निरीक्षण कर पुलिस-पदाधिकारियों के साथ कई घंटों तक काफी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे और गश्ती के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नही बरतने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए इस तरह के अभियान चला रही है।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि आम नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस से मदद लेने के लिए थाने व चौकी में जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पुलिस कंट्रोल रूम या फिर डायल 112 पर भी सहायता प्राप्त कर सकते है। एसडीपीओ ने बताया कि विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की रोकथाम को लेकर यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

पुलिस यातायात नियमो के तहत वाहनों का परिचालन करने की हिदायत दे रही है। चेकिंग के दौरान अपराधी, शराब तस्कर, फरार वारंटियों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसके अलावे वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट के अलावे ट्रिपल लोडिंग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने रात्रि गश्त किया सख्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।