रंजीत कुमार बने कोरानसराय थानाध्यक्ष

रंजीत कुमार बने कोरानसराय थानाध्यक्ष

- पूर्व थानाध्यक्ष जुनैद आलम के सस्पेंड के बाद रिक्त चल रहा था पद

केटी न्यूज/बक्सर

कोरानसराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि 16 नवंबर की रात वृद्ध के द्वारा आत्महत्या के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष जुनैद आलम को सस्पेंड कर दिया था। वहीं उनके उपर परिजनों के द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है। उसके बाद से थाना प्रभार में चल रहा था। जिसके बाद शुक्रवार की शाम रंजीत कुमार को कोरानसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया। देर रात ही रंजीत कुमार द्वारा कोरानसराय थाना में योगदान दे दिया गया है।