मचा हड़कंप : देर रात निरीक्षण को सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों से लिया फीडबैक

मचा हड़कंप : देर रात निरीक्षण को सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों से लिया फीडबैक

- जिलाधिकारी के अचानक दौरे से अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

- अस्पताल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर 

 जिला  मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब देररात निरीक्षण को बक्सर के नए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों से लेकर ओटी तक का निरीक्षण किया। डीएम के इस अचानक दौरे से अस्पताल के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वार्डों में मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों के रोस्टर की जांच की। उन्होंने सिविल सर्जन को सेवाओं को और भी सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले के लोगों को बाधा रहित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। जिससे लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर ना रहना पड़े।

डीएम ने कहा कि इसके लिए जरूरत है सदर अस्पताल समेत सभी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार करते हुए क्वालिटी स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने अस्पताल मैनेजर को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने का सख्त निर्देश दिया।